गया, दिसम्बर 10 -- मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी शोध प्रक्रियाओं को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों और प्रभारियों को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सभी विभाग अगले माह 7 जनवरी तक हर हाल में विभागीय शोध परिषद (डीआरसी) की बैठक पूरी कर लें। यह निर्देश विशेष रूप से पीएटी-2021 बैच के उन शोधार्थियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है, जिनका पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा परिणाम हाल ही में जारी हुआ है। इन शोधार्थियों के लिए गाइड चयन और सिनॉप्सिस प्रस्तुति की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण की जानी है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि डीआरसी की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही अगला चरण यानी पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) की बैठक आयोजित हो सकेगी। ओएसडी (पीएचडी) द्वारा जारी आदेश में सभी विभागों से श...