गया, जनवरी 5 -- मगध विश्वविद्यालय में नववर्ष के अवसर पर सोमवार को विश्वविद्यालय की वार्षिक डायरी का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने डायरी का विमोचन करते हुए कहा कि यह डायरी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा अनुसंधान संबंधी गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती है। साथ ही इसमें विश्वविद्यालय की संरचना, नियमावली एवं आवश्यक तिथियों का सुव्यवस्थित उल्लेख किया गया है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के निदेशक प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, प्रोफेसर राजीव लोचन सहित कई वरिष्ठ शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रो सुशील कुमार सिंह ने डायरी को विश्वविद्यालय की समृद्ध अकादमिक परंपरा का सशक्त दस्तावेज बताते ह...