गया, फरवरी 13 -- मगध विश्वविद्यालय अपना 65वां स्थापना दिवस 1 मार्च को मनाएगा। वर्ष 1962 में स्थापित यह विश्वविद्यालय बिहार के उच्च शिक्षा जगत की महत्वपूर्ण धरोहर रहा है। समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल तथा विधान परिषद के सभापति डॉ अवधेश नारायण सिंह के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर परीक्षा विभाग के नए भवनों का शिलान्यास भी होना है। मगध विश्वविद्यालय से वर्ष 1991 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और 2018 में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का गठन हुआ। वर्तमान में गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिलों में इसके 20 अंगीभूत तथा 70 से अधिक संबद्ध कॉलेज संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.