गया, मार्च 22 -- मगध पारामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में शनिवार को धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य, संगीत और लेखन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न पारंपरिक और समसामयिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लेखन प्रतियोगिता ने छात्रों को बिहार की महानता पर अपने विचार प्रकट करने का मंच दिया। इसने युवा पीढ़ी में राज्य के प्रति सम्मान और अभिरुचि को उजागर किया। इस कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य और शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा। प्राचार्य ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.