चतरा, जनवरी 28 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मगध कोल परियोजना के देवलगड्डा में सीसीएल द्वारा अधिग्रहित जमीनों की अवैध जमाबंदी मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में अपर समाहर्ता चतरा के पत्रांक संख्या 7 के आलोक में स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर जांच कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ सह प्रभारी सीओ देवलाल उरांव को दिया गया है। इस मामले पर प्रभारी सीओ देवलाल उरांव ने अंचल निरीक्षक सर्वेश सिंह के नेतृत्व में तीन राजस्व कर्मियों की एक जांच टीम गठित की है ।जांच टीम शुक्रवार यानी 30 जनवरी से देवलगडा में भौतिक सत्यापन के साथ कदम ताल करेगी। जानकारी के अनुसार ग्राम सराढू के देवलगडा टोला खाता संख्या 278 से संबंधित प्लॉट संख्या 489, 481, 658, 526, 572 एवं 706 को लेकर जांच प्रतिवेदन की मांग की गई है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.