चतरा, फरवरी 23 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में कोयले की खरीदारी में कोल कारोबारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। फरवरी माह में जी 11 और जी 12 किस्म के 9 लाख टन कोयला का आफर सीसीएल ने दिया था। जिसके विरुद्ध मात्र 1.64 लाख टन ही बुकिंग हो पाया। आम्रपाली में मात्र 70 हजार टन हुआ। इसमें आरसीआर 50 हजार तथा रोड सेल में 21 हजार टन। इसके पहले जनवरी माह में यही स्थिति रहा। वहीं मगध में फरवरी में तीन लाख टन में लगभग 84 हजार टन,जबकि जनवरी माह में 5 लाख में 3 लाख टन बुक कोयला बुक हुआ। जानकारों की मानें तो झारखंड सरकार द्वारा दो माह पूर्व प्रति टन लगभग 200 रू और सेस बढाने से कोल कारोबारी झारखंड के जगह दूसरे राज्यों में कोयला खरीद रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो झारखंड से ज्यादा सस्ता कोयला दूसरे राज्यों में है। सुत्रो के अन...