दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के सामने एनएच 27 के किनारे झाड़ी में शनिवार की शाम एक शव पाया गया। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की गई। शव लगभग पांच दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था। झाड़ी में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय मुखिया राजकुमार दास समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। लगभग 40 वर्षीय मृतक हाफ टीशर्ट व पैंट पहना हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर प्रतीत हुआ कि वह अर्धविक्षिप्त था। आसपास के क्षेत्र में अक्सर घूमता रहता था। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यूडी कांड दर्ज किया जा रहा है।

ह...