पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, धीरज। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद नई दिल्ली में शनिवार को बोर्ड की पहली बैठक हो चुकी है, लेकिन बिहार में बोर्ड के मुख्यालय का इंतजार पिछले तीन महीने से हो रहा है। केंद्र सरकार ने 15 सितंबर को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की औपचारिक शुरूआत की। पूर्णिया के शीशाबाड़ी में 15 सितंबर को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड को लेकर ऐलान किया था। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मखाना क्षेत्र के विकास के लिए 476.03 करोड़ की लागत से 2025-26 से 2030-31 तक संचालित होने वाली केंद्रीय मखाना विकास योजना को मंजूरी दी गयी है। मखाना के गुणवत्ता युक्त बीजों की आपूर्ति की जिम्मेदारी बिहार कृषि विश्वविद्यालय स...