नई दिल्ली, मार्च 27 -- देश के गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 29-30 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे 29 मार्च की शाम में ही पटना आएंगे। 30 मार्च को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार, बापू सभागार में राज्य के 5350 पैक्सों, मत्स्यजीवी सहयोग समितियां और बुनकर सहयोग समितियों, एक हजार दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियां, 300 प्रखंडस्तरीय सब्जी उत्पादक सहयोग समितियां तथा 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा बैंक मित्र के रूप में समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डोर स्टोप बैंकिंग सुविधा सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगी। राज्य में संचालित समेकित सहकारी विकास परियोजना के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.