कटिहार, नवम्बर 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटिहार में शनिवार को मखाना नर्सरी उत्पादन तकनीकों पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे किसानों-विशेषकर उत्पादक समूह के सदस्यों-ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार के तकनीकी सत्र से हुई, जिसमें उन्होंने मखाना नर्सरी प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों, पौध तैयार करने की प्रक्रिया, बीज उपचार, खेत चयन और आधुनिक देखभाल तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने मखाना खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग और इससे होने वाले लाभों-जैसे सटीक उर्वरक छिड़काव, समय की बचत और लागत में कमी-पर विशेष चर्चा ...