सिद्धार्थ, अक्टूबर 15 -- सोहना। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में मंगलवार को जनपद के कृषक सखियों को मखाना उत्पादन को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मखाना एक ऐसी फसल है, जिसे धान उगाने वाले लगभग सभी क्षेत्रों में उगाया जा सकता है। जहां जलभराव से धान की खेती नहीं हो पाती, वहां किसान मखाना की खेती कर अतिरिक्त आमदनी कमा सकते हैं। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने मखाना में लगने वाले पत्ती झुलसा रोग व जड़ गलन रोग से बचाव के लिए नीम तेल छिड़काव की सलाह दी। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने पारंपरिक एवं वैज्ञानिक विधियों से खेती के बीच के फर्क को बताया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विधि अपनाने से उत्पादन में वृद्धि होगी। बीज वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने किसानों को स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 जैसी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.