जहानाबाद, नवम्बर 23 -- करपी। निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मखमिलपुर गांव में पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी थाना अध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी मखमिलपुर गांव निवासी अशोक दास के द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही इन्होंने पुलिस टीम का गठन किया। सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार मदन चौधरी एवं एलटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कारोबारी अशोक दास फरार हो गया। लेकिन, इसके घर से 12 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...