सीवान, मार्च 18 -- सीवान। शहर के मखदूम सराय मोहल्ले में लोगों की जान हर वक्त खतरे में बनी हुई है। यहां आज भी नंगे तारों से बिजली की सप्लाई की जा रही है। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि मोहल्ले में हाई टेंशन तारों की केबलिंग पहले ही कर दी गई है, लेकिन लो टेंशन (एलटी) तार अभी भी नंगे ही लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर बिजली कंपनी का ध्यान दिलाया गया। लेकिन, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मोहल्ले में टोका लगाने तारों पर अतिरिक्त भार पड़ता है और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.