सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सबसे पुराने मोहल्ले में गिने जाने वाले व नगर परिषद के चार वार्डों से घिरे मखदुम सराय में जलजमाव अब स्थायी समस्या बन गई है। नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी का इसी मोहल्ले के वार्ड 38 में स्थायी निवास है। मखदुम सराय इलाके में भारी जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं, क्योंकि नाले के अतिक्रमण व खराब जलनिकासी के कारण सालोंभर सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे आवागमन बाधित होता है, गंदगी फैलती है, जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मखदुम सराय मुख्य मार्ग में बिन बादल बरसात एक बार फिर जलजमाव की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। जलजमाव से परेशान लोग नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने व वार्ड 37 व 38 के पार्षदों की कार्यशैली को लेकर सोमवार की सुबह-सुबह आक्रोशित हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.