जहानाबाद, फरवरी 23 -- पत्नी के इलाज के लिए जहानाबाद गए हुए थे गृहस्वामी चोर मकान में पीछे से बास की सीढ़ी लगाकर किया था प्रवेश मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में रहने वाले अभिषेक कुमार के घर से लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी हो गयी। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी और वे इलाज के लिए जहानाबाद स्थित अस्पताल में लेकर भर्ती थे। घर में ताला लगा हुआ था। दूसरे दिन जब वह घर लौटे तो देख कर आश्चर्यचकित रह गए। मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो अंदर के सभी कैमरे का ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज और ट्रंक टूटा हुआ था। उसमें रखे सभी कीमती सामान गायब थे। कमरे में ताला तोड़ने का सामान और पेचकस आदि पड़ा हुआ था। चोर लोग पीछे से बास की सीढ़ी लगाकर घुसे थे। गृह स्वामी के अनुसार करीब ढाई लाख के ज...