जहानाबाद, अगस्त 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकली गई। यात्रा स्टेशन मोड़ से शुरू होकर काली मंदिर तक गई। इस यात्रा में देश भक्ति गीतों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भाग लिया। सामिल लोग भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...