जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में गुरुवार की रात कई जगहों पर सड़क पर जाम की स्थिति देखी गई। शुभ लग्न के कारण कल शादियां अधिक हुई। बारात जाने को लेकर सभी सड़क में वाहनों की कतार देखी गई। मखदुमपुर बाजार के साथ ग्रामीण सड़कों में भी जाम देखी गई। जाम में फंसने के कारण लोगों को परेशानी हुई। बहुत जगहों पर बारात देर से पहुंची। कई जगहों पर दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी रही। एनएच पर भी रात भर वाहनों के कतार लगी थी। वाहनों की लाइट से ऐसा लग रहा था कि प्रकाश की रेखा बन गई हो। मखदुमपुर थाना के पास मोड पर नवाबगंज बाजार में, टेहटा स्टेशन मोड पर वाहनों को पार करने में काफी परेसानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाने वाले सके पाई बिगहा रोड, मखदुमपुर गुलाबगंज रोड, मखदुमपुर शकूराबाद रोड के बारे में भी लोगों ने बताया कि जगह-जगह पर जाम की समस्य...