जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- मखदुमपुर। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने पूर्व के केस में फरार चल रही महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि मखदुमपुर डीह निवासी महिला शीला देवी उर्फ सुशील देवी के विरुद्ध पूर्व में शराब कारोबारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें वह फरार चल रही थी जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर पुलिस ने उसके घर से किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को पुलिस ने जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...