जहानाबाद, फरवरी 8 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने कुमरडीह गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे स्थाई वारंटी विदेशी मांझी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने समोचक गांव में छापेमारी कर विजय मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था जिसे लेकर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.