जहानाबाद, फरवरी 17 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र मे कई जगहों पर गंदगी और कूड़े का ढेर लगा रहता है। यहा तक की थाना के गेट के पास भी कचरे का ढ़ेर लगा रहता है। सड़क किनारे निकट के लोग कचरा फेंक देते हैं। सबसे अधिक गंदगी दुकानदार लोग फैलाते हैं। सब्जी, फल और होटल संचालक कचरा वहीं पर लाकर फेंक देते है। होटल और अंडा, मछली आदि की कचरा फेंकने के कारण सड़कर बदबू देती है। सड़क से जाने वाले लोगों को बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है। यहीं से मुख्य बाजार की शुरुआत होती है। बाजार जाने वाले सभी लोगों को नाक बंद करना पड़ता है। नगर पंचायत के द्वारा जगह-जगह पर डस्टबिन रखा गया है। उसके बाद भी लोग सड़क किनारे कचरा फेंक देते हैं। स्वच्छता और सफाई के लिए लगातार जागरूकता चलाई जा रही है। लेकिन उसका असर लोगों पर नहीं देखा जा रहा है। गंदगी फैलाने वालों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.