जहानाबाद, जनवरी 3 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में एक घर से करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात व नगद चोरी के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस मामले में गृहस्वामी पूनम देवी के द्वारा सदर थाने में आवेदन में दिया गया था। जिसमें गांव के ही दो लोगों पर चोरी करने और फायरिंग करते हुए भागने का आरोप लगाया था। चोरी एवं फायरिंग के मामले में धनेश कुमार एवं अभिषेक कुमार को नामजद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मखदुमपुर गांव में पूनम देवी के घर से एक दिन पूर्व रात्रि में चोरी की गई थी जिसमें फायरिंग भी हुई थी। घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूनम देवी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.