नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- एक्ट्रेस करीना कपूर खान दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिसमें उन्होंने अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। करीना हर रोल के अंदर घुस जाती है और खुद को वैसा ही कर लेती हैं। फिल्म टशन के दौरान उनके फिगर का साइज जीरो था। इसे करीना ने कड़ी मेहनत के साथ मेंटेन किया था लेकिन साथ में मक्खन और आलू का पराठा खाया था। जी हां, वजन कम करने के दौरान करीना आलू का पराठा खाती थीं, दरअसल ये उन्हें खाना काफी पसंद है। लेकिन क्या आलू का पराठा खाकर भी वजन कम किया जा सकता है, चलिए आपको उनके फिटनेस टिप्स बताते हैं।क्या कहते हैं फिटनेस कोच डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि वेट लॉस करने के लिए अपना पसंदीदा खाना छोड़ना कोई ऑप्शन नहीं है। बल्कि आप एक दिन में कितनी कैल...