फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे के कुंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी कर रही है। गांव जरारी यादव निवासी पंकज यादव की 15 साल पूर्व कंचन यादव से शादी हुई थी। उस पर एक बेटी और एक बेटा है। रविवार रात कंचन और बच्चे खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। जबकि पंकज बाहर सो गया। देर रात कंचन ने पंखे के कुंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ससुरालीजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.