मधेपुरा, मई 22 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती करने वाले किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। उत्पादन का सही दाम नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। मक्का का उचित कीमत नहीं मिलने से न केवल किसानों को लाग खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है, बल्कि आर्थिक संकट के कारण अन्य कार्य करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। बताया गया कि दियारा इलाके के पचरासी, मोरसंडा, चिरौरी, पैना, चंदा, लौआलगान, चौसा पश्चिमी और चौसा पूर्वी सहित कई जगहों के बहियार में हर साल बड़े पैमाने पर मक्का की खेती की जाती है। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के लगभग 11 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती की जाती है। इस बार लगभग 9 लाख 77 हजार किवंटल उपज का अनुमान प्रखंड के प्रभारी कृषि पदाधिकारी कौशल कृष्ण अंबेडकर ने कहा है। उल्लेखनी...