रियाद, अप्रैल 29 -- सऊदी अरब में हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि बिना परमिशन के हज यात्रा पर आने वाले लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। ऐसे लोगों को पकड़े जाने पर 20 हजार रियाल यानी 5 हजार अमेरिकी डॉलर का फाइन देना होगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को सऊदी अरब में घुसने में मदद करने वालों पर भी कड़े ऐक्शन का ऐलान हुआ है। यह पाबंदी मंगलवार से 10 जून तक लागू रहेगी। यही नहीं ऐसे वीजाधारकों पर भी फाइन लगेगा, जो किसी और काम से सऊदी अरब आए थे और बिना अनुमति के ही मक्का पहुंच गए। सऊदी अरब प्रशासन का साफ कहना है कि मक्का में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिनके वीजा में हज यात्रा की परमिशन शामिल होगी। यही नहीं यदि नियम का उल्लंघन करने वाले कई लोग होंगे तो सभी पर इतना ही फाइन लगेगा। इसके अलावा मक्का सिटी तक बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.