उन्नाव, जनवरी 10 -- उन्नाव। शहर से मक्का मदीना पैदल जाने का संकल्प लेकर कामरान शुक्रवार को घर से निकले। इस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की कामना की। कामरान ने बताया कि हज का यह पैदल सफर उन्हें आत्मिक शांति और ईश्वर के और करीब ले जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए उन्होंने मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार किया है। जैसे ही उनके पैदल हज यात्रा पर निकलने की खबर फैली, वैसे ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उन्हें दुआओं के साथ विदा किया और उनकी सलामती व कामयाबी की कामना की। कामरान भारत सहित दुनिया के कई देशों की पैदल यात्रा करते हुए मक्का मदीना तक पहुंचेगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.