संभल, फरवरी 7 -- जनपद संभल में मक्का की बुवाई का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। पायनियर कंपनी की चर्चित 1899 वैरायटी के बीज दुकानों पर उपलब्ध न होने से किसान खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को मनपसंद बीज न मिलने से बुवाई से परेशानी हो रही है। जनपद में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। आलू की खुदाई के बाद किसान अब मक्का बोने की तैयारी में जुटे हैं। पायनियर 1899 वैरायटी को किसान अधिक उत्पादन, मजबूत पौध और बेहतर दाने के कारण पहली पसंद मानते हैं। यही वजह है कि जैसे ही बुवाई का समय आया, इस बीज की मांग बढ़ गई। किसानों का कहना है कि जिले की अधिकांश कृषि बीज दुकानों पर यह वैरायटी उपलब्ध नहीं है। किसान दिनभर दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर जगह बीज नहीं है कहकर लौटा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.