अररिया, जनवरी 7 -- भरगामा, एक संवाददाता सैफगंज-सुकेला मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान मिट्टी काटे जाने से हुए मक्का के फसल बर्बाद होने से आक्रोशित शंकरपुर के किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क चौड़ीकरण में लगे संबंधित लोगों के विरुद्ध भी नारेबाजी की। किसान सड़क के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों ओर मिट्टी काटे जाने से नाराज थे। किसानों का कहना था कि उनलोगों ने बड़ी मशक्कत से अपनी फसल लगायी है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी काटे जाने से उनलोगों का फसल बर्बाद हो रहीहै। साथ ही खेत का भौगोलिक संरचना भी खराब हो रहा है। बताते चलें कि सैफगंज से सुकेला एनएच तक सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर का मिट्टी काट कर रखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि मिट्टी काटे जाने से उनलोगों के खेत में लगा मक्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.