संभल, अप्रैल 10 -- संभल। जनपद में फसलों के लिए संकट का कारण बनता जा रहा फॉल आर्मी वर्म एक बार फिर किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मुख्य रूप से मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने वाला यह कीट अब अन्य फसलों पर भी हमला कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कीट बहुभक्षी होता है, यदि मक्का की फसल उपलब्ध न हो, तो यह अन्य फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, धान, गन्ना और सब्जियों पर भी हमला कर सकता है। फॉल आर्मी वर्म की बढ़ोतरी और सक्रियता के लिए विशेष तापमान और नमी की जरूरत होती है। 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान और लगभग 70 प्रतिशत आर्द्रता इसके लिए सबसे अनुकूल स्थिति होती है। बीच-बीच में वर्षा और फिर मौसम का साफ हो जाना इस कीट के तेजी से फैलने का अवसर देता है। किसानों की मानें तो यह कीट मक्का के पत्तों को खाकर बर्बाद कर देता है और धीरे-धीरे पौधे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.