भागलपुर, फरवरी 20 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि एकचारी दियारा थाना में घनश्याम यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 फरवरी को अपनी भैंस को गंगा में बैठाए थे। इसी बीच निरंजन यादव के मक्का लगे खेत में भैंस चली गई और मक्के का दस-बारह पौधा खा गई। तभी निरंजन के अलावा सात अन्य लोग निवासी सीमाना चटाइयां आए और मारपीट करने करने लगे। बचाव में भाई मिथुन यादव आया तो उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...