पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोदाम से मक्का गायब करने के आरोप में गोदाम मालिक सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि गांव का है। इस बावत जिले के रूपौली थाना के आझोकोपा निवासी उदय कुमार जासवाल ने पुलिस को बताया है कि एक एकरारनामा के तहत उन्होंने एक कंपनी से मक्का खरीदा था। जिसे सरसी थाना के पारसमणि गांव स्थित एक गोदाम में भंडारित किया गया। गोदाम में कुल 600 मीट्रिक टन मक्का भंडारित था। आरोप है कि 7 फरवरी को कंपनी के केयर टेकर प्रेमजीत कुमार सिंह ने गोदाम मालिक अमित साह से मिलीभगत कर करीब 80 लाख रूपये मूल्य के 400 मीट्रिक टन मक्का गायब कर दिया। सरसी थानाध्यक्ष राजूकुमार ने बताया कि मक्का पर दोनों पक्षों की ओर से दावेदारी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.