बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- नई मंडी स्थित एक मक्का के क्रय केंद्र पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री द्वारा मक्का के सैंपलों में अनियमितता पकड़ी है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के सैंपल फेल किए जा रहे थे और व्यापारियों की मक्का के सैंपलों को पास किया जा रहा था। उन्होंने क्रय केंद्र को बंद कराते हुए पूरे मामले में एडीएम प्रशासन को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह उर्फ केपी ने बताया कि नई मंडी में मक्का के क्रय केंद्र पर तौल हो रही थी, काफी किसान वहां पर अपनी मक्का लेकर आए थे। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के मक्का के सैंपलों को फेल किया जा रहा था। विभिन्न कमियां उनमें बताई जा रही थीं। उन्होंने बताया कि किसानो...