छपरा, अगस्त 9 -- तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव की घटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया,पूछताछ जारी तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में शुक्रवार की देर रात्रि पूर्व के विवाद में कुछ युवकों ने घर से ले जाकर मक्के के खेत में चाकू घोंप युवक की हत्या कर दी। मृतक अमित दुबे बताया जाता है जो राजेंद्र दुबे उर्फ मुन्ना दुबे का 28 वर्षीय पुत्र था। इस सम्बंध में मृतक अमित की माता उर्मिला देवी ने बताया कि रात में कुछ लड़के शराब के नशे में घर आये और मेरे पुत्र को घर से दूर मक्का के खेत में लेकर चले गये। इसके बाद उसे चाकू घोंप कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। छपरा अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.