बदायूं, जुलाई 26 -- बदायूं, संवाददाता। गेहूं-धान के बाद अब जनपद में मक्का खरीद दम तोड़ रही है। सरकार की समर्थन मूल्य योजना के बाद भी मक्का खरीद प्रशासन नहीं कर पा रहा है। बिचौलियों के आगे प्रशासन की खरीद ठंडी है एक-दो केंद्र पर थोड़ी बहुत मक्का की खरीद हुई है। बाकी मक्का क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और कागजों में केंद्र चल रहे हैं। प्रचार-प्रसार न होने की वजह से किसानों को जानकारी भी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर माफिया सक्रिय हो गए हैं। किसानों से औने-पौने दाम में मक्का खरीद रहे हैं। जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत मक्का खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक किसानों को जानकारी नहीं है। जानकारी के अभाव में किसान मक्का तौल भी नहीं करा सके हैं। जबकि किसानों की 70 फीसदी मक्का खेत से आकर बिचौलियों के यहां ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.