बेगुसराय, मई 5 -- नावकोठी। नावकोठी में बदमाशों ने खेत में लगी मक्का की फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित नावकोठी वार्ड 03 के महेश शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर गांव की ही रेखा देवी, अहिल्या देवी, रामबालक महतो, सुखदेव महतो, विजय महतो पर मक्का की फसल काटने का आरोप लगाकर आरोपित किया है। उसने बताया कि उक्त खेत उसकी मां द्रोपदी देवी के नाम से है। उस भूमि पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा भी है। उपरोक्त सभी लोगों ने उक्त भूमि पर लगे मक्के के पौधे को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसकी मां तथा पत्नी ने उन लोगों को ऐसा करने से रोका तो ये सभी लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनलोगों के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...