चंदौली, अक्टूबर 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के नवनिर्मित सभागार में मक्का विकास योजना अर्न्तगत जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान श्रीअन्न फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मक्का फसल को बढ़ावा देने के लिये जोर दिया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि श्रीअन्न योजना के तहत सरसो,चना,मटर,मसूर की मिनी किट के बीजों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। राजकीय कृषि बीज गोदाम पर मिनी किट का वितरण का निर्देश दिये गये है। कहा कि मक्का की खेती से किसानों को काफी फायदा हो सकता है। इसके लिये सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान 8 किग्रा के 70 मसूर के पैकेट, 50 सरसों के पैकेट 2 किग्रा, 14 पैकेट चना 16 किग्रा, 15 मटर पैकेट 20 किग्रा का किट वितरण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.