मुरादाबाद, मई 11 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग एवं भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान में मक्का क्षेत्र दिवस रविवार को मनाया गया। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए समीपस्थ गांवों के किसानों को मक्का उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। आईआईएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएल जाट ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के शिक्षकों और किसानों के साथ विभिन्न किस्मों के मक्का के प्रदर्शन फार्मों का भ्रमण किया। उन्होंने उन्नत किस्मों की प्रजातियों की खूबियों के बारे में किसानों जानकारी दी। भारत सरकार की योजना के तहत एथनाल बनाने की प्रक्रिया में मक्का की अत्यधिक मांग है। किसानों को मक्का की खेती व्यावसायिक खेती के रूप सलाह देते हुए बताया, मक्का को गन्ना के अलावा अन्य फसलों के साथ भी सहफसली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.