हाथरस, जून 15 -- डीएम ने 2024-25 मक्का खरीद के लिए जिम्मेदारी सौंपी अपर जिला अधिकारी राजस्व को किया डीएम ने नामित जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जिले में मक्का खरीद प्रक्रिया के सत्त अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है। डीएम ने अपर जिलाधिकारी राजस्व को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी राजस्व समय-समय पर मक्का खरीद के सम्बन्ध में निर्गत सुसंगत शासनादेशों के अनुसार जनपद में मक्का खरीद कार्य सम्पादित करायेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत मक्का क्रय हेतु क्रय संस्था खाद्य विभाग के सात (07) मक्का क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं। जिले की तहसील हाथरस में दो (02), तहसील सादाबाद दो (02), तहसील सिकन्द्राराऊ मे...