महाराजगंज, फरवरी 22 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर की पगडंडियों पर गस्त के दौरान एसएसबी जवानों ने ग्राम जसवाल के पास नेपाल से तस्करी कर लायी गयी एक पिकअप पकड़ा। इस पर लोड मक्का और कद्दू के बीज बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया है। एसएसबी टीम को सूचना मिली कि जसवल गांव के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी की जानी है। सूचना के बाद जवान सीमा स्तम्भ 516 जसवल गांव के निकट घेराबंदी कर इंतजार करने लगे। एसएसबी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि एक पिकअप, 90 बैग तुर्की मक्का (प्रत्येक बैग 25 किलोग्राम ) कुल 2250 किलोग्राम, कद्दू के बीज 10 बैग (प्रत्येक बैग 35 किलोग्राम ) कुल 350 बरामद कर मौके से संतोष पासवान निवासी सोनौली को गिरफ्तार किया गया। कस्टम विभाग नौतनवा को सौंप दिया गया है। बताया कि मक्का एवं कद्दू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.