नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मकोका मामले में वांछित सद्दाम गौरी-सलमान त्यागी गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर गौरी-त्यागी गिरोह का यह बदमाश पिछले पांच वर्षों से वांछित था। उसके खिलाफ हरि नगर थाना में मकोका अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने करीब 400 फोन नंबरों का कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) का विश्लेषण कर सैकड़ों पते का सत्यापन कर आरोपी को दबोचा है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को बुराड़ी के हरदेव नगर इलाके से पता का सत्यापन होते ही धरदबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी मनीष मल्होत्रा उर्फ सनी पर जबरन वसूली, अपहरण और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.