छपरा, सितम्बर 2 -- मकेर । थाना क्षेत्र के कैतुका नंदन गांव की 40 वर्षीय महिला संगीता देवी की मौत पानी में डूबने से हो गई। वह विनय ठाकुर की पत्नी बताई जाती है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी बारह बजे तक घर में थी। संगीता का पति बाहर मजदूरी करने गया था। दोपहर में संगीता का एकलौता पुत्र विपुल कुमार स्कूल से घर खाना खाने आया तो अपनी मां को ढूंढने लगा। ढूंढते ढूंढते वह घर के पीछे शौचालय की तरफ गया तो देखा कि उसकी मां पीछे धान के खेत में लगे पानी में डूबी हुई है। वह चिल्लाया। चिल्लाने पर घर के और लोग दौड़े और उसे पानी से बाहर निकाला। वह मृत पड़ी थी। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा। रिविलगंज में चर्च के निर्माण व धर्मानांतरण पर लोगों में आक्रोश डीएम ,एसपी व सदर एसडीओ को लोगों ने दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.