छपरा, दिसम्बर 16 -- मकेर । थाना का औचक निरीक्षण मंगलवार की शाम ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान थाना के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार,कर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार,एस आई अजीत कुमार,एस आई राम निवास कुमार,एस आई चंदा कुमारी,एस आई डाली कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी और कमी उपस्थित थे। जलालपुर में 130 लीटर शराब बरामद, एक धंधेबाज धराया जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने अलग अलग तीन स्थानों पर छापेमारी कर 130 लीटर शराब बरामद किया और मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो धंधेबाज मौके का फायदा उठा कर भाग निकले। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज हरपुर गांव का गयासुद्दीन है जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया...