गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह चोर मकान से लाखों रुपये की नकदी और गहने चुरा ले गया। पीड़ित ने थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। शालीमार गार्डन एक्स-1 निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि 29 मई तड़के उनके पिता पास स्थित प्लॉट में गायों को चारा डालने गए थे। इस दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला था। पुष्पेंद्र के अनुसार, तभी चोर घर में घुस गया और लगभग 2.1 लाख रुपये नकद, एक सोने की चेन, सोने की चार अंगूठियां, एक मोबाइल फोन सहित अन्य गहने और कीमती सामान चुरा ले गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.