चंदौली, दिसम्बर 29 -- कमालपुर। क्षेत्र के कस्बा व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के आवास में नाग नागिन घुस गए थे। इससे पूरा परिवार दहशत में था। सोमवार को शिव चंद सपेरे ने जहरीले नाग और नागिन को पकड़ लिया। तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली। उद्योग ब्यापार मंडल अध्यक्ष का एक मकान कमालपुर कस्बा में दूसरा मकान जमुर्खा गांव में राम रजाई मार्ग के पश्चिम तरफ है। इसी मकान में अल सुबह ज़ब शंकर प्रसाद गुप्ता गये तो नाग, नागिन को देखकर देखकर भाग खड़े हुए। उन्होंने तत्काल धानापुर थाना अंतर्गत भदाहूं गांव निवासी शिवचंद राम सपेरे को बुलाकर दोनों सांपों को पकड़वाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...