गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाकों में शुमार डीएलएफ फेज-2 से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहां आकाशनीम मार्ग पर स्थित एक आलीशान मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बाथरूम की फिटिंग्स, वॉशबेसिन और एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मात्र 5 घंटे के अंतराल में वारदात को दिया अंजाम पीड़ित रचित कपूर ने पुलिस को बताया कि उनका मकान नंबर 87, आकाशनीम मार्ग डीएलएफ फेज-दो उनकी कंपनी के नाम पर है, जहां उनके कर्मचारी रहते हैं। मंगलवार 10 फरवरी को सुबह करीब 11:00 बजे सभी कर्मचारी ऑफिस चले गए थे। जब शाम करीब 4:30 बजे स्टाफ वापस लौटा, तो घर का मंजर देखकर दंग रह गया। चोरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.