बेगुसराय, जनवरी 22 -- बीहट। अप्रैल में शुरू होने वाली आम जनगणना को लेकर मकान सूचीकरण के लिए गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में हुई। बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मकान सूचीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में कई मुखिया, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, किसान सलाहकार मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...