रांची, फरवरी 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मोड़ स्थित सफदर इमाम फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को स्व. एसके इमामुद्दीन मेमोरियल लाइब्रेरी सह स्टडी सेंटर का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि भले ही मकान कम बनाएं और जमीन कम लें, लेकिन बच्चों को उच्च और बेहतर शिक्षा जरूर दें, ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों से आगे आने की अपील की और कहा कि यह लाइब्रेरी भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सफदर इमाम फाउंडेशन की यह एक नेक पहल है। इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के युवाओं को बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.