शामली, फरवरी 6 -- शामली। मतदाता सूची में मकान संख्या से जुड़ी त्रुटियां सुधारने की प्रक्रिया प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कई स्थानों पर एक ही मकान संख्या पर दो-दो सौ मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं, वहीं कुछ मतदाताओं के पते में मकान संख्या शून्य (जीरो) दर्ज है। ऐसी स्थिति में वास्तविक पते और मतदाताओं की पहचान करना बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर के नोटिसो का जवाब और आपत्तियों पर सुनवाई ने मतदाताओं और बूथ अधिकारियों की नींद खराब कर रखी है। जहां जिले में बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं और सही मकान संख्या की पहचान में जुटे हुए हैं। गलत प्रविष्टियों को सुधारने के लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए लोग जरूरी दस्तावेज जुट...