कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। फजलगंज में चोरों ने मकान व दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मन्नालाल केदारनाथ हाता निवासी रामजी मिश्रा के अनुसार उनके अलग-बगल दो मकान हैं। दिन में दूसरे मकान में कई बार जाते हैं, लेकिन रहता कोई नहीं है। आरोप है कि 14 जनवरी की देर रात चोर घर का ताला तोड़कर मकान में घुसे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी, कपड़े, साड़ियां चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को खबर दी। जांच-पड़ताल कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। वहीं फजलगंज में मस्जिद वाली गली निवासी घनश्याम चौरसिया की दुकान से चोरों ने माल साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की रात वह दुकान बंद करके घर गए थे तभी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये व माल ...