मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- मकान के विवाद को लेकर मारपीट कर पिता पुत्री को घायल करने के मामले में थाना कांठ पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है और एक आरोपी से चाकू बरामद किया है। थाना कांठ के ग्राम गढ़ी निवासी मुस्तकीम पुत्र वजीर शुक्रवार को अपने मकान को नया बनाने के लिए उसकी तोड़फोड़ कर रहा था। तभी उसका भाई मुन्ना पुत्र वजीर हाल निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइन एवं वसीम, इमरान, आजम आदि ने मुस्तकीम,उसकी पुत्री करमा पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ भेज कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया था। शनिवार को थाना कांठ पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.